Educational, Sports

India in Tokyo Olympic 2020

A. Gold medal 🏅(स्वर्ण पदक)

1. नीरज चोपड़ा = भारत को टोक्यो ओलंपिक 2020 में जेवलिन थ्रो (javelin throw) में गोल्ड मेडल जीताने वाले एकमात्र खिलाड़ी नीरज चोपड़ा है। ये मेडल ओलंपिक के 125 साल के इतिहास में एथेलेटिक्स (Atheletics) के क्षेत्र में भारत का पहला गोल्ड मेडल है। वह भारत के हरियाणा राज्य के पानीपत जिले से आते है तथा भारतीय सेना में कार्यरत है।

B. Silver medal (रजत पदक)

2. मीराबाई चानू = मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारोत्तोलन के क्षेत्र में सिल्वर मेडल जीता है। वह भारत के मणिपुर राज्य से आती है। वह टोक्यो ओलंपिक 2020 में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय है। उन्होंने ये मेडल 49 KG की श्रेणी में जीता है।

3. रवि दहिया = रवि दहिया जी का जन्म हरियाणा के सोनीपत जिले के नाहरी गांव में हुआ था। इन्होंने कुश्ती (wrestling) में रजत पदक जीता है। इन्होंने ये पदक 57 KG की श्रेणी में जीता है। इन्होंने कजाकिस्तान के पहलवान को नूरइस्लाम सानायेव को हराकर ये पदक जीता है। मैच के दौरान नूरइस्लाम सानायेव ने रवि दहिया के हाथ पे काट लिया था उसके बावजूद भी उन्होंने उसे नही छोड़ा और रजत पदक जीत कर देश का मान बढ़ाया।

C. Bronze medal (कांस्य पदक)

4. Indian Hockey🏑 Team (Male) = भारतीय हॉकी टीम ने भी इस बार बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है। 41 सालों बाद भारतीय हॉकी टीम को मेडल मिला है। हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने के बाद पूरे देश में त्यौहार जैसा माहौल हो गया था। भारतीय हॉकी टीम ने जर्मनी को हराकर ये मेडल जीता है।

5. पीवी सिंधु = पीवी सिंधु जी का पूरा नाम पुसर्ला वेंकट सिंधु है, इनका जन्म 5 जुलाई 1995 में तेलंगाना के हैदराबाद शहर में हुआ था। ये बैडमिंटन 🏸 की खिलाड़ी है। इन्होंने सन् 2016 में हुऐ रियो ओलंपिक तथा 2020 टोक्यो ओलंपिक में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है। इन्होंने रियो ओलंपिक में रजत पदक जीता था वही टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर ये पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई जिन्होंने दो ओलंपिक में मेडल जीते है। इन्होंने इस बार टोक्यो ओलंपिक में चीन की बिंग जियाओ को हराकर कांस्य पदक जीता है।

6. लवलिना बोरगोहेन = इनका जन्म 2 अक्टूबर 1997 में असम के गोलाघाट शहर में हुआ था। ये बॉक्सिंग खेल से जुड़ी है। लवलिना बोरगोहेन ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीता है तथा देश का नाम रोशन किया है। ये ओलंपिक में मेडल जीतना वाली तीसरी भारतीय महिला है, इससे पहले बॉक्सिंग में मैरीकॉम ने तथा विजेंद्र सिंह ने ओलंपिक में मेडल जीते है।

7. बजरंग पुनिया = बजरंग पुनिया जी का जन्म 26 फरवरी 1994 को हरियाणा के झज्जर जिले के खुदान गांव में हुआ था। ये फ्री स्टाइल कुश्ती खेल से जुड़े है। इन्होंने ये मेडल 65 किलोग्राम वर्ग के क्षेत्र में कजाखिस्तान के पहलवान दौलत नियाजबेकोव को हराकर जीता है। इन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीता है।

नोट:- इस ब्लॉग की सारी जानकारी हमारी टीम ने विभिन्न विभिन्न स्त्रोतों से इकट्ठी की है यदि इसमें कोई त्रुटी (गलती) मिलती है, तो हमे कॉमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। 😊

अंत: आपको इस ब्लॉग की जानकारी कैसी लगी हमे कॉमेंट करके जरूर बताएं। आप हमसे और किस विषय पे जानकारी चाहते है ये भी बताएं और इस ब्लॉग को पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद। 😊👍👌🙏🔥😎👏🤘☀️❤️☺️🤗💓🇮🇳🏑🏒🏅💖🌻💯💞💗💝💛💚💙💜♥️⚡😃

App review, Educational, Finance, technology

Paytm क्या है ?

Paytm की फुल फॉर्म Pay through mobile हैं।

Paytm के फाऊंडर विजय शेखर शर्मा है, ये App 30 April, 2012 को Launch किया गया था।

Paytm भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला online Payment ऐप है। Paytm का मुख्य काम पैसों को ट्रांसफर करना है। इसके तकरीबन 35 करोड़ downloads है। और तकरीबन 15 करोड़ active user है।

Paytm ऐप की मदद से हर कोई अपने बिजली का बिल, पानी का बिल, cylinder book करना, एक दूसरे को पैसे ट्रांसफर करने जैसे काम करने लगा है।

Paytm Google Play Store पे finance के ऑप्शन में 3 तीसरे नंबर पर आता है। जबकि 2 दूसरे नंबर पे Google Pay और 1 पहले नंबर पे phone pe आता है।

Google Play Store पे paytm को अब तक 93 लाख लोगों ने review किया है और इसको Google Play Store pe 4.6 की rating मिली है। (आंकड़े 2021 जुलाई के अनुसार)

नोट :- यहे जानकारी मेरे खुद के research पे आधारित है। यदि आपको इसमें कोई गलती मिले तो मुझे comment section में बताए।

आपको ये जानकारी कैसी लगी मुझे comment करके जरूर बताएं। आप मुझसे और किस विषय पर जानकारी चाहते है ये भी बताएं।

अपना बहुमूल्य समय इस (Blog)ब्लॉग को देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।❤️👌👍🌞👏🤘🙏🤗💯🔥🇮🇳😆😇💖☀️🙂🎁☺️🎉💛💚💙💜♥️💝💗💓💞

Educational

Super Delta Variant Target Demographics: Young and Unvaccinated

“We made our choices. People are hospitalized and in ventilators because of those choices. People will die of COVID because of their own choosing. No one’s to blame. No more scapegoat. We should treat COVID like any other disease, no more special treatment. Everyone suffering from any life threatening health condition deserves an equal fighting […]

Super Delta Variant Target Demographics: Young and Unvaccinated
App review, Educational

Google Opinion Rewards क्या है?

अगर आप Google Play Store से सामान खरीदते हैं तो आपको Google Opinion Rewards के बारे में जरूर पता होना चाहिए।

Google Opinion Rewards यह एक बहुत ही अच्छा ऐप है जो आपको घर बैठे पैसे कमाने में मदद कर सकता है।

इस ऐप से पैसा कमाने के लिए आपको ज्यादा दिमाग लगाने की जरूरत नहीं है यह आपसे बस कुछ सवाल पूछेगा और उसके बदले में आपको पैसे देगा पर इस ऐप से कमाएं गए पैसे को आप अपने बैंक अकाउंट में नही डाल सकते है। ये आपके Google Play Balance में जमा हो जाते है।

इस आप से कमाएं पैसों से आप बस Google Play Store पे ही shopping कर सकते है। इस ऐप से कमाएं पैसों को आप दो जगह इस्तेमाल कर सकते है :-

1. किसी ऐप को खरीदने (Purchase) के लिए



2. किसी ऐप में कुछ खरीदने के लिए

यानी आप App Purchase और App in Purchase कर सकते है।

नोट :- इस ब्लॉग (Blog) में दी गई सारी जानकारी मेरे खुद के अनुभव के आधार पे दी गई हैं।

आपको हमारा ये ब्लॉग (Blog) कैसा लगा हमे कॉमेंट करके जरूर बताएं, आप हमसे और किस विषय पे जानकारी चाहते है ये भी बताए।

अपना बहुमूल्य समय हमारे ब्लॉग (Blog) को देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद 💞💓💗💝♥️💜💙💚💛🎉☺️🎁💯🙂☀️💖👏👌👍🙏🤘🔥❤️😇😆🤗🇮🇳

Educational

Can Habits Make You More Successful?

If you have a vision of a different life, then it is up to you to make it a reality. You may want a larger house, to find the right partner and start a family, move to another country or build a business empire. Your dream can be a reality if you make it happen. […]

Can Habits Make You More Successful?
Educational, technology

क्या चार्जिंग लगे हुए मोबाइल को यूज करना चाहिए ?

हम सभी अपने जीवन में आजकल मोबाईल फोन का use आमतौर पे करते हैं। हम कभी स्कूल का काम करते हैं तो कभी कॉलेज का तो कभी ऑफिस का काम करते हैं।

पूरा दिन मोबाइल फोन पर काम करने की वजह से इसकी बैटरी🔋 भी कम हो जाती है, तो ऐसी स्थिति में हमे इसे चार्जिंग पर लगाना पड़ता है लेकिन कभी-कभी हमे मोबाईल का use चार्जिंग पर लगे हुए भी हमें काम के कारण करना पड़ता है।

तो अब एक सवाल खड़ा होता है कि क्या यह सही है या नहीं?

1. जब हम अपने मोबाइल फोन को use करते हैं, जब वह चार्जिंग पर लगा हो तो इससे चार्जिंग बट(Divide) जाती है यानी कि जो काम हम उस पर उस समय कर रहे होते हैं फोन आधी चार्जिंग उसे देता है और आधी चार्जिंग से ही saving करता है। इससे हमारे फोन को फुल चार्ज (Full 🔋 Battery) होने में बहुत ज्यादा समय लग जाता है।

2. यदि हम चाहते हैं कि हमारा फोन लंबे समय तक चले तो हमें उसे उसी चार्जर और Data Cable से चार्ज करना चाहिए जो हमे उसके साथ मिला हो। इससे उसकी बैटरी लाइफ (Battery 🔋 Life) बहुत अच्छी हो जाएगी, और वह लंबे समय तक हमारा साथ निभाएगी।

यदि हम अपने फोन को किसी और चार्जर या (Data Cable) से चार्ज करेंगे तो इससे हमें हमेशा एक डर बना रहेगा कि कहीं हमारा फोन फट (blast) तो नही जाएगा। इस डर से बचने का एक ही रास्ता है जो कि है, उस फोन का Original Charger खरीदना।

यदि आप अपने फोन को उसी चार्जर से चार्ज करते हैं जो आपके फोन के साथ आया था, तो आपको डरने की कोई जरूरत नहीं है।

मेरी आप लोगों को यही सलाह है कि थोड़े से पैसे बचाने के चक्कर में सस्ते चार्जर ना खरीदें बल्कि अपने फोन की बैटरी (Battery 🔋) का भी ख्याल रखें और उसके लिए बढ़िया (Best) चार्जर खरीदें जो आपके फोन की कंपनी ने उस फोन के लिए Recommend की हो।

यदि आपके फोन की चार्जिंग केबल या Adapter खराब हो गए हैं, तो भी आपको कोशिश करनी चाहिए कि आपको उसी कंपनी के हीे फोन का चार्जर और यूएसबी की तार (USB Cable) खरीदना चाहिए। जो आपके फोन के लिए आपके मोबाईल की कंपनी ने recommend की हो।

नोट:- फिर भी सावधानी की दृष्टि से में आपको (Recommend) ऐसा नहीं कहूंगा की आप आपने फोन का इस्तेमाल करे जब वो चार्ज (Charging) हो रहा हो। चाहे चार्जर (Charger) असली (Original) हो या नकली (Duplicate)

आपको ये जानकारी कैसी लगी मुझे comment करके जरूर बताएं। आप मुझसे और किस विषय पे जानकारी चाहते है, इसे भी comment करके बताएं।

मेरे इस ब्लॉग को पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद 👍❤️🌞🙏☺️🤘🔥🔋🎁🎉👏💗👌💯🇮🇳😄📱💕💞💓💗💖💝♥️💜💙💚💛❤️

Educational

क्या आप चिंता, अवसाद, मानसिक तनाव, आत्महत्या के विचारो से परेशान है? Part – 2(भाग – 2)

जैसा की मैने अपने पिछले Blog (ब्लॉग) में बताया था की हर इंसान को अपने जीवन में कभी-ने-कभी तनाव का सामना करना ही पड़ता है लेकिन कोरोना और इससे जन्मी अनिश्चितता के कारण सभी को कही-ने-कही तनाव और मानसिक-समस्याओं का सामना करना ही पड़ रहा है।

ये बात भी समझना जरूरी हैं की इस महामारी के समय में हर उम्र के लोगों को कही-न-कही मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे बाहर नहीं खेल पे रहे अपने दोस्तो से मिल नही पा रहे है जिससे वो भी परेशान हैं, युवाओं को नौकरी जाने का भय है, बूढ़े लोग अपने बच्चो और पोते-पोतियों (Grandson & Grandaughter) को परेशान देखकर दुखी है।

इन्ही सब कारणों की वजह से मुझे लगा की मुझे आप सबके साथ कुछ ऐसे तरीके सांझा करने चाहिए जिनसे तनाव, चिंता के समय में मेरे मन को शांति और आराम मिलता है तो शायद आपको भी ये फायदा दे।

6. खाने पे ध्यान दे = जैसा की मैने भाग – 1 में पानी पीने के महत्व के बारे में बताया था। उसी प्रकार खाने का भी हर इंसान की मानसिकता और शारीरिकता पर सीधा असर पड़ता है। आप सब खाना तो किसी भी प्रकार का खा सकते है में तो आपको ये बताऊंगा की खाना खाते समय आपको क्या-क्या करना चाहिए और क्या नही करना चाहिए।

A. खाना खाते समय T.V. , Mobile Phone📱 या Laptop का इस्तेमाल ना करे इससे ध्यान भटकता है और इसी कारण हम खाने को ठीक से चबा भी नही पाते। इसीलिए खाना खाते समय अपने Gadgets का इस्तेमाल ना करे।

B. आज कल लोग खाने को ठीक से चबाते नही है और इसी कारण उन्हें पेट से जुड़ी समस्याओं हो रही है जिसका सीधा सा कारण खाने को ठीक से न चबाना है। यदि आप खाने को ठीक से चबाएंगे तो आपके खाने का 50% यानी आधा पाचन तो मुंह में ही हो जाएगा। इसीलिए अपने खाने को ठीक से चबाए।

C. कहा भी गया है की जैसा अन वैसा मन इसीलिए जितना संभव हो शाकाहारी (Vegetable) भोजन को अपनाएं और जितना संभव को मासाहारी खाने को कम खाएं पर अंत में अंतिम फैसला आप लोगो का ही हैं।

7. खुद को व्यस्त रखे = जो व्यक्ति कोई काम नही करता होगा उसे अपने भविष्य की चिंता लगी रहती है और वो तनाव में भी रहता है। इसीलिए में आप सब को कहना चाहूंगा की जितना संभव हो उतना खुद को व्यस्त रखने की कोशिश करे। यदि आप विद्यार्थी है तो अपनी पढ़ाई पे ध्यान लगाए, यदि नौकरी करते है तो आपने काम पे अपना ध्यान लगाएं। यदि फिर भी आपके पास समय बचता हैं तो अपनी शौक (Hobbies) को करना शुरू कर दे। जैसे – मेरा शौक पढ़ना है, मुझे लिखना बहुत अच्छा लगता है, मुझे खाना बनाना भी अच्छा लगता है, मुझे घूमना भी बहुत अच्छा लगता है।

हो सकता है। आपके शौक (Hobbies) मुझसे कुछ अलग हो पर उसमे कोई दिक्कत नही है, बस सीधी बात ये है, की खुद को व्यस्त रखने का प्रयास करे।

8. अपनी नींद के साथ समझौता ना करे = यदि आप 7 से 8 घंटे की नींद ले रहे है तो ये संभावना बहुत ज्यादा है की आपको मानसिक चिंताएं कम ही होगी या नहीं होगी में रात को 9:30PM से 10:30PM के बीच सो जाता हूं और सुबह 05:00AM से 05:45AM के बीच उठ जाता हूं। यदि आप भी चाहते है की आपको बिस्तर पे जाते ही नींद आ जाए तो ये चीजें अपनी दिनचर्या (Routine) में लाएं।

A. रात को सोने से कम-से-कम एक घंटा पहले अपने मोबाईल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों (Electronic Gadgets) को इस्तेमाल करना बंद कर दे। वरना इनसे निकलने वाली Blue Light की वजह से आपको नींद नहीं आएगी।

B. रात को सोने से पहले अपने पैरो को पानी से धोएं और फिर टॉवल से साफ करे उसके बाद सरसो के तेल, नारियल के तेल या तिल के तेल में से किसी भी एक तेल से अपने पैरो की मालिश करे। इससे आपको नींद भी जल्दी आएगी और आपकी आंखों की रोशनी भी बढ़ेगी ऐसा इसीलिए होगा क्योंकि आंखों की कुछ नसे पैरो से सीधे तौर पे जुड़ी होती है।

ये विडियोज (videos) आपको जल्दी नींद दिलाने में मदद करेंगी।

Fit Tuber video in Hindi Link=https://youtu.be/WHFS-H15gxc
Fit Tuber video in English Link =https://youtu.be/8enq8pzdQI0

9. खुद को आराम भी दे = यदि आप एक ऐसे इंसान है जिसे हर चीज की चिंता रहती है तो ये भी एक स्वाभाविक बात है कि आपको तनाव व चिंता और लोगो के मुकाबले ज्यादा ही होगी। इसीलिए में आपको ये कहना चाहूंगा की छोटी बातो को अपने दिल से ना लगाएं। यदि बात ज्यादा बड़ी नही है तो दूसरे को माफ (क्षमा) करना सीखिए और हर बात पे लड़ाई झगडे ने करे। इससे आपको ही बाद में गलानी (Guilt) महसूस होगा। जीवन में जितना संभव हो आराम से और शांति से काम करना चाहिए।

आराम और शांति को पाने के लिए सुबह-सुबह योगा करने की आदत डाले। योगा में भी शवसन व्यायामों (Breathing Exercises) पे अधिक ध्यान दे। क्योंकि इनसे मन को शांति मिलती है।

10. कोई गलत कदम ना उठाएं = ये बात बिलकुल मुमकिन है कि आपके जीवन में दुख थोड़े ज्यादा हो सकते है, जिनके कारण आपके मन में ये ख्याल भी आ सकते है की क्यों ना अपने जीवन को ही खत्म कर लिया जाएं। में आपको ये चीज बताना चाहूंगा।

की जीवन में थोड़ी सी समस्या आते ही अगर आपके मन में आत्महत्या के ख्याल आने लगते है, तो ये कोई अच्छी बात नहीं है। हर किसी के जीवन में समस्याएं होती है पर यदि हर कोई ही इनसे डर के आत्महत्या करने के बारे में सोचने लगेगा तो कैसे चलेगा। इसीलिए खुद को थोड़ा मजबूत बनाएं। यकीन मानिए जिन समस्याओं की वजह से आज आप कितने भी दुखी क्यों ना हो। याद रखे की समय चलता रहता है जैसे अच्छा समय हमेशा नही रहता वैसे ही बुरा समय भी हमेशा नही रहता है। जिन समस्याओं को आज आप इतना बड़ा सोच रहे है। कल को वो ही आपको बहुत छोटी लगेगी।

इसीलिए कोई भी गलत कदम उठाने के बारे में ने सोचे बल्कि अगर आपके जीवन में कोई समस्या है तो उसके उपाय की तरफ अपना ध्यान लगाए दुखी होने से कोई फायदा नही होगा। थोड़ा मजबूती के साथ अपने जीवन के समस्याओं का सामना करे, हो सकता है इसमें थोड़ा समय लगे पर जीत आपकी ही होगी। बस धैर्य (Patience) रखे।

नोट :- इस Blog (ब्लॉग) की सारी बाते मैने अपने अनुभव और समझ के आधार पर तैयार की है।

आपको इस Blog (ब्लॉग) में लिखी बाते कैसी लगी मुझे कॉमेंट (Comment) सेक्शन में जरूर बताएं। क्या आपको चिंता, अवसाद से निकलना का कोई और रास्ता पता है, तो वो भी हमे कॉमेंट (Comment) करके बताएं।

अपना समय देने के लिए और इस ब्लॉग (Blog) को पूरा पढ़ने के लिए आपका बहुत- बहुत धन्यवाद।♥️💓🇮🇳💖💜😊💗💝☺️👏👌✌️💛💚💙☀️🤘🎉🙏❤️👍

Educational

क्या आप चिंता, अवसाद, मानसिक तनाव, आत्महत्या के विचारो से परेशान है? Part – 1(भाग – 1)

कोरोना महामारी के कारण आज के समय में हर इंसान परेशान है क्योंकि किसी की नौकरी चली गई, किसी का कोई करीबी इस बीमारी की वजह से या कारण से गुजर (मृत्यु) गया है और किसी को अपने भविष्य की पढ़ाई की चिंता है।

Lockdown में ज्यादा घर में रहने की वजह से और बहुत ज्यादा नकारात्मक खबरे या झूठी खबरे पढ़ने या सुनने की वजह से लोगो में नकारात्मकता बढ़ती ही जा रही है।

थोड़ा – बहुत तनाव होना तो सामान्य है लेकिन अगर किसी को इतना ज्यादा तनाव होता है की वह खुद को नुकसान पहुचांने के बारे में सोचने लगे या आत्महत्या के विचार उसे आने लगे तो यह बिल्कुल गलत है।

में ये सारी बाते इसीलिए कर रहा हूं क्योंकि कोरोना के दौर में मैने बहुत सारे लोगो की आत्महत्या करने की खबर को सुना है। जिन भी लोगो ने आत्महत्या की वे बहुत ही अच्छे लोग थे पर कोरोना से जन्मी अनिश्चितता के कारण लोग अपने ऊपर से अपना कंट्रोल खो रहे है।

में आपको आज कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने वाला हूं। जिनसे आप तनाव, चिंता, नकारात्मक विचारो को काफी हद तक काबू कर पाएंगे।

1. पानी पिएं = अवसाद, तनाव, चिंता को दूर करने के लिए पानी पीना अटपटा सा लग सकता है पर यकीन मानिए जो इंसान पानी को सही मात्रा में तथा सही ढंग से पीता है। उन्हे दूसरे लोगों के मुकाबले मानसिक समस्याएं कम होती है। इसलिए सही मात्रा में पानी पीजये।

2. ध्यान लगाएं (मेडिटेशन करे) = ध्यान लगाने से मन को शांति मिलती है। यदि आप ध्यान नही लगाते है तो आपको तनाव व मानसिक चिंता दूसरों के मुकाबले ज्यादा रहेगी। इसलिए आज से ही ध्यान लगाना शुरू करे। शुरू में केवल 5 से 10 मिनट ध्यान लगाना बहुत है। धीरे-धीरे आप इस समय को बढ़ा सकते है। ध्यान यदि सुबह के समय ब्रह्ममूहरत (सूर्य के उगने से 1 घंटा पहले के समय) में लगाया जाएं तो सबसे लाभदायक होता है।

3. योगा एवम व्यायाम करे = देश और दुनिया में कोरोना की वजह से लगे lockdown की वजह से लोग घरों में रहते है जिससे कई लोग अब ऊब गए है परंतु हमे सरकार के आदेशों का भी पालन करना है और साथ ही खुद को स्वस्थ भी रखना है। इसके लिए यदि आप रोज घर पर ही सुबह-शाम 20 से 25 मिनट योगा एवम व्यायाम करे तो ये आपके स्वास्थ्य को तो अच्छा करेगा ही साथ ही आप को मानसिक तौर पे भी मजबूत करेगा। किंतु यदि आपके शहर में Lockdown नही लगा है तो आपको जरूर मास्क पहन कर, शारीरिक दूरी रख कर और बाकी सभी सावधानियों का भी पालन करते हुए 15 से 20 मिनट के लिए बाहर घूम के आना चाहिए। ये videos आपको योगा सीखने में मदद करेंगे।

1. https://youtu.be/dAqQqmaI9vY
2. https://youtu.be/7zY9A28YmFE

4. सकारात्मक रहे (Stay positive) = आज के समय में झूठी खबरे (Fake news) या नकारात्मक खबरे बहुत ज्यादा ही बढ़ गई है। Social media, T.V. वे लोग भी केवल नकारात्मक खबरे ही बता रहे है परंतु नकारात्मक खबरों को उतना ही सुने जितना जरूरी है यदि आप पूरा दिन T.V. या Social media पे नकारात्मक खबर ही देखेंगे या सुनेंगे तो आप में भी नकारात्मकता बढ़ जाएगी। इसीलिए सकारात्मक खबरों पे भी ध्यान दीजिए गा। ये भी देखे की आपके आस-पास, गांव, शहर, राज्य, देश वे दुनिया में क्या-क्या अच्छा हो रहा है।

5. रोज किसी को कॉल करे या मिले = आपको रोज अपने किसी करीबी, परिचित या दोस्त से बात जरूर करनी चाहिए। कोरोना की वजह से बाहर जाना मना है पर यदि आपके शहर में कोरोना की वजह से lockdown नही लगा है तो आपको घूमने जरूर जाना चाहिए परंतु मास्क और शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुऐ और यदि lockdown लगा है तो कम-से-कम आपको रोज किसी को phone📱 call तो जरूर करना चाहिए। कोशिश करे की ऐसे लोगो को भी फोन करे जिनसे काफी समय से आपकी बाते नही हो रही है या ऐसे लोगो से तो जरूर फोन पे बात करे जो मानसिक तौर पे थोड़े कमजोर या विचलित (disturb) हो। जिससे उन्हें भी अच्छा लगे।

नोट:- ये सारे उपाय मैने खुद अपनाए हुए हैं और ये कई लोगो के वास्तविक अनुभव भी है।

आपको मेरा ये Blog कैसा लगा मुझे कॉमेंट करके जरूर बताएं में कुछ ही दिनों में इसका भाग – 2 भी बनऊंगा।

मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। ♥️💓🇮🇳💖💜😊💗💝☺️☀️🙏👍🎉👏👌✌️🤘💛💚💙🔥❤️

App review, Educational, technology

Google Chrome क्या है ?

Google Chrome को आज के समय में कौन नही जानता है। ये दुनिया में सबसे ज्यादा use किया जाने वाला एक लोकप्रिय browser है।

इसे Google के द्वारा बनाया गया था। इसे 2 सितंबर, 2008 को launch किया गया था।

Google Chrome 47 languages में उपलब्द है। Google Chrome windows, MacOs, Linux, ios, android पे उपलब्द है।

Google Chrome दुनिया के सबसे ज्यादा safest browsers में से एक है। इसमें समय – समय पर update आते रहते है जो इसे कंप्यूटर वायरस और हैकिंग से भी बचाते है।

Google Chrome को Google Play Store पे अब तक 4.1 की rating मिली है। इसे अभी तक तकरीबन 30M+ यानी 3 करोड़ से ज्यादा लोगो ने rating या reviews दिए है।

इसे अब तक तकरीबन 5 Billion+ लोगो ने यानी 500 करोड़ लोगो ने download किया है और इसकी लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।

Google Chrome 32 bit और 64 bit दोनो operating systems के लिए उपलब्द है।

आप हमसे और किस विषय पे जानकारी चाहते है comment में जरूर बताए। हमारा Blog पढ़ने के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यवाद 👍🙏❤️♥️💛💓😊🇮🇳💖💜💙💚💝👌💗