Educational, Sports

India in Tokyo Olympic 2020

A. Gold medal 🏅(स्वर्ण पदक)

1. नीरज चोपड़ा = भारत को टोक्यो ओलंपिक 2020 में जेवलिन थ्रो (javelin throw) में गोल्ड मेडल जीताने वाले एकमात्र खिलाड़ी नीरज चोपड़ा है। ये मेडल ओलंपिक के 125 साल के इतिहास में एथेलेटिक्स (Atheletics) के क्षेत्र में भारत का पहला गोल्ड मेडल है। वह भारत के हरियाणा राज्य के पानीपत जिले से आते है तथा भारतीय सेना में कार्यरत है।

B. Silver medal (रजत पदक)

2. मीराबाई चानू = मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारोत्तोलन के क्षेत्र में सिल्वर मेडल जीता है। वह भारत के मणिपुर राज्य से आती है। वह टोक्यो ओलंपिक 2020 में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय है। उन्होंने ये मेडल 49 KG की श्रेणी में जीता है।

3. रवि दहिया = रवि दहिया जी का जन्म हरियाणा के सोनीपत जिले के नाहरी गांव में हुआ था। इन्होंने कुश्ती (wrestling) में रजत पदक जीता है। इन्होंने ये पदक 57 KG की श्रेणी में जीता है। इन्होंने कजाकिस्तान के पहलवान को नूरइस्लाम सानायेव को हराकर ये पदक जीता है। मैच के दौरान नूरइस्लाम सानायेव ने रवि दहिया के हाथ पे काट लिया था उसके बावजूद भी उन्होंने उसे नही छोड़ा और रजत पदक जीत कर देश का मान बढ़ाया।

C. Bronze medal (कांस्य पदक)

4. Indian Hockey🏑 Team (Male) = भारतीय हॉकी टीम ने भी इस बार बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है। 41 सालों बाद भारतीय हॉकी टीम को मेडल मिला है। हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने के बाद पूरे देश में त्यौहार जैसा माहौल हो गया था। भारतीय हॉकी टीम ने जर्मनी को हराकर ये मेडल जीता है।

5. पीवी सिंधु = पीवी सिंधु जी का पूरा नाम पुसर्ला वेंकट सिंधु है, इनका जन्म 5 जुलाई 1995 में तेलंगाना के हैदराबाद शहर में हुआ था। ये बैडमिंटन 🏸 की खिलाड़ी है। इन्होंने सन् 2016 में हुऐ रियो ओलंपिक तथा 2020 टोक्यो ओलंपिक में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है। इन्होंने रियो ओलंपिक में रजत पदक जीता था वही टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर ये पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई जिन्होंने दो ओलंपिक में मेडल जीते है। इन्होंने इस बार टोक्यो ओलंपिक में चीन की बिंग जियाओ को हराकर कांस्य पदक जीता है।

6. लवलिना बोरगोहेन = इनका जन्म 2 अक्टूबर 1997 में असम के गोलाघाट शहर में हुआ था। ये बॉक्सिंग खेल से जुड़ी है। लवलिना बोरगोहेन ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीता है तथा देश का नाम रोशन किया है। ये ओलंपिक में मेडल जीतना वाली तीसरी भारतीय महिला है, इससे पहले बॉक्सिंग में मैरीकॉम ने तथा विजेंद्र सिंह ने ओलंपिक में मेडल जीते है।

7. बजरंग पुनिया = बजरंग पुनिया जी का जन्म 26 फरवरी 1994 को हरियाणा के झज्जर जिले के खुदान गांव में हुआ था। ये फ्री स्टाइल कुश्ती खेल से जुड़े है। इन्होंने ये मेडल 65 किलोग्राम वर्ग के क्षेत्र में कजाखिस्तान के पहलवान दौलत नियाजबेकोव को हराकर जीता है। इन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीता है।

नोट:- इस ब्लॉग की सारी जानकारी हमारी टीम ने विभिन्न विभिन्न स्त्रोतों से इकट्ठी की है यदि इसमें कोई त्रुटी (गलती) मिलती है, तो हमे कॉमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। 😊

अंत: आपको इस ब्लॉग की जानकारी कैसी लगी हमे कॉमेंट करके जरूर बताएं। आप हमसे और किस विषय पे जानकारी चाहते है ये भी बताएं और इस ब्लॉग को पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद। 😊👍👌🙏🔥😎👏🤘☀️❤️☺️🤗💓🇮🇳🏑🏒🏅💖🌻💯💞💗💝💛💚💙💜♥️⚡😃